इंदरगंज चौराहा पर बारात की लाईट लेकर लौट रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला

ग्वालियर. बारात से लाइट लेकर वापिस लौट रहे शख्स को ट्रक ने कुचल दिया और शव के 4 टुकड़े हो गये। पुलिस को पॉलिथीन में रखकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजना पड़ा। घटना शनिवार की रात 12 बजे इंदरगंज चौराहा की है।
पिछले दिनों 12 घंटे में शहर में सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गयी। यह घटना इंदरगंज, घाटीगांव और बहोड़ापुर इलाके की है। तीनों दुर्घटनायें ड्रायवर की लापरवाही देखने को मिली। इंदरगंज थाने के सामने युवक के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया और वहीं, घाटीगांव और बहोड़ापुर में मोटरसाईकिल सवारों को तेज रफ्तार वाहनों ने टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *