प्रदर्शनकारी किसानों समझाया और फूल बरसाये तो किसानों हम पर पथराव किया-डीएसपी

नई दिल्ली. शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तरफ से प्रतिरोध का सामना करने के बाद किसानों ने फिलहाल दिल्ली चलों मार्च रोक दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों से अपने विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिये दिल्ली पुलिस से आवश्यक अनुमति प्रदान करने के लिये कहा तो इसे लेकर पुलिस बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच बहस हो गयी। इस दौरान पुलिस ने दावा किया है कि किसान एक भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे थे 101 किसानों ने फिलहाल अपना प्रदर्शन रोक दिया गया है।
एमएसपी के लिये कानूनी गारंटी को लेकर प्रदर्शन
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिये कानूनी गारंटी और अन्य प्रकरणों के समाधान को लेकर किसानों ने रविवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंम्भू की प्रदर्शनकारियों की ओर से दिल्ली तक अपना मार्च फिर से शुरू किया था। हालांकि हरियाणाा पुलिस ने किसानों को कुछ ही मीटर की दूरी पर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुई तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये अश्रु गैस के गोले दागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *