ग्वालियर और चंबल में होने वाली बड़ी लूट सोमवार को, अधिकतर लूट में हरियाणा कनेक्शन, अपराध रोकने के लिये पुलिस बना रही रणनीति

ग्वालियर. पिछले दिनों सिटीसेंटर बैंक पर सोमवार को हुई लूट के बाद ग्वालियर पुलिस अलर्ट मोड पर है लूट और डकैती वारदातों को रोकने के लिये पुलिस ने नयी रणनीति बनाने में जुटी है। सोमवार के दिन बदमाश पुलिस पर भारी पड़ रहे है। यह पिछले 10 वर्षो में हुई लूट की बड़ी घटनाओं का एनालिसिस कर रहा है। बैंक के आसपास जब भी लूट की कोई बड़ी घटना घटित हुई है वह अधिकतर सोमवार के दिन ही हुई है। चम्बल और ग्वालियर संभाग और यहां तक कि पूरे मध्यप्रदेश का यही हाल है।
बदमाश सोमवार को ही क्यों देते हैं लूट को अंजाम
ग्वालियर-चम्बल ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश के दूसरे शहरों में भी प्रायः देखने में आया है अधिकतर लूट की बड़ी घटनाओं को सोमवार को करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार बैंक काकाम सप्ताह में 5 दिन होता है। शनिवार, रविवार को बैंकें बन्द रहती है। इसके बाद सोमवार को शहर के व्यापारी, कारोबारी, ट्रांसपोर्टर और पेट्रोप पंप के मुनीम और दूसरे व्यापारी 2 से 3 तीन का कलेक्शन लेकर बैंक में ट्रांजेक्शन के लिये आते हैं, इसी मौके की तलाश में रहते हैं लुटेरे, पहले से इन व्यापारियों की रैकी कर घटना को अंजाम देते हैं।
व्यापारी अलर्ट रहें और टू व्हीलर बड़ी राशि लेकर न जाये
एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा है कि हम सदा व्यापारियों के साथ है। लेकिन हमारा सुझाव है सोमवार को बड़े ट्रांजेक्शन और फायनेंशियल मूवमेंट होते है। ऐसे में व्यापारियों को बदमाश टारगेट करते है। हम लगातार लोगों को अलर्ट कर रहे हैं बड़ी राशि लेकर बैंक टूव्हीलर में जाने से बचे और अलर्ट रहें। पुलिस लगातार सोमवार को बैंक में रहकर घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रही है।
सोमवार को पुलिस ने बड़ाई चौकसी
पुलिस ने सोमवार को लूट की घटनाओं को रोकने के लिये रणनीति तैयार की है। ग्वालियर-चम्बल संभाग समेत पूरे प्रदेश में पुलिस सोमवार को बैंक में पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी और बैंक के आसपास खड़े होने वाले चाय, पान और नाश्ते के ठेलों पर पूछताछ करेगी। बैंक में लगे सिक्योरिटी गार्ड का सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वह अपना क्षेत्र में पहुंचकर सोमवार को अपराध रोकना तय करें।
हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार के गैंग एक्टिव
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, देवास, इंदौर में इस समय बाहरी बदमाशों की गैंग सक्रिय है। मध्यप्रदेश में हाल ही में बिहार के कटिहार गैंग, हरियाणा के मेवात गैंग, दिल्ली और यूपी के बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। यह ग्वालियर-चंबल के शहरों में आकर रुकते हैं और रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही हाल में कुछ वारदातों में मुरैना के बदमाशों के नाम सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *