लखनऊ के गैस गोंदाम में विस्फोट से 2 बच्चों सहित कई घायल

लखनऊ. यूपी के लखनऊ में एक अवैध गैस गोदाम में विस्फोट हुआ। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। विस्फोट की घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें 2 बच्चे, एहसन और जीशान भी शामिल है। घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जायागया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस और दमकल की गाडि़यां घटनास्थल परन मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।
ममला दुबग्गा थाना इलाके का है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि घर को अवैध तरीके से गैस गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। दर्जनों गैस सिलेण्डर रखे थे। जो घटना की वजह बने। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *