उधमपुर में 2 पुलिस के जवान के 2 शव मिले, एक -दूसरे को मारी गोली
उधमपुर. जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 2 पुलिसकर्मियों के शव मिले है। अधिकारियों ने ऐसा बताया है कि रविवार की सुबह उधमपुर जिले में 2 पुलिसकर्मी गोली लगने से मृत पाये गये। घटना के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया है कि सुबह लगभग 6.30 बजे जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में गोलियों से छलनी पुलिसकर्मियों के शव पड़े देख गये। उन्होंने बताया है कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिस कर्मियों की मौत एक दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई।
अपडेट जारी है
