वहां जाकर पता ही चलेगा कि कश्मीर को जन्नत क्यों है, 26 जनवरी से चलेगी नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत

नई दिल्ली. श्रीनगर के लिये जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है इससे पर्यटकों को श्रीनगर के आसपास के इलाकों में पहुंचना आसान हो जायेगा। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 26 जनवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। आपको बता दें कि यह वंदेभारत एक्सप्रेस शाम 7 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह श्रीनगर पहुंचेगी।
श्रीनगर से 135 किमी दूरी पर गुरेज 6 घंटे का रास्त है जो बांदीपोरा से होकर गुजरता है। बीच में वूलर लेक आयेगी। कश्मीर का वुलर लेक भारत की सबसे बड़ी और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है जोकि वुलर लेक समुद्र तल से 1580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। करीब 200 वर्ग किमी के इलाके में फैली हुई ळै। इसकी लंबाई करीब 24 किमी है। जबकि इसकी चौड़ाई 18 किमी है। वुलर झील के पानी का मुख्य स्त्रोत झेलम नदी है। गुरेज से 7 या 8 किमी पहले राजदान पास आयेगा। यहां सर्दियों में 14 फीट तक बर्फ गिरती है। कश्मीर जाने वाले अधिकतर लोग यहां नहीं जाते। यहां जाकर पता चलेगा कि कश्मीर को जन्नत क्यों है। यहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। इसलिये वहां जनरेटर या सोलर का ही सहारा है।
