3 बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से 4.50 लाख रूपये से भरा बैग लूटा

गुना. मधुसूदनगढ़ में पेट्रोप पम्प के मुनीम से 4.50 लाख रूपये की लूट हो गयी। मुनीम पेट्रोल पम्प से दिनभर का कलेक्शन लेकर अपने घर आये थे। वह अपने घर के सामने पहुंचे ही थे कि बाइक सवार 3 बदमाश आये और बैग छीनकर भाग गये। लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। महज 10 सेकेण्ड में बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। मधुसूदनगढ़ बायपास पर पेट्रोल पम्प है।
यहां मुनीम पवन खंडेलवाल काम करते है।शुक्रवार की रात 8.45 बजे के आसपास वह पेट्रोल पम्प से दिनभर का कलेक्शन बैग में रखकर अपनी स्कूटी से घर के लिये निकले थे। वह अपने घर के बाहर पहुंचकर स्कूटी से उतरकर अन्दर जाने के लिये घर चैनल गेट खोला और स्कूटी अंदर रखने वापिस आये । इसी बीच एक बाइक से आये 3 बदमाश आये एक बदमाश बाइक से उतरा और एक लाटी से मुनीम पर हमला किया और उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गये।
घटना के बाद मुनीम ने पेट्रोप पम्प के मालिक को घटना की खबर दी और साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले है। मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि पेट्रोप पम्प के मुनीम के साथ लूट की घटना घटी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *