रिटायर्ड बैंक मैनेजर 24 घंटे तक रहे डिजीटल अरेस्ट होने पुलिस ने मुक्त कराया

ग्वालियर. बैंक से सेवानिवृत्त मैनेजर और उनकी पत्नी को ठगों ने डिजीटल अरेस्ट कर लिया है। पहले ट्राई (टेलीकॉम रेगूलेटरी अथॉरिटीऑफ इंडिया) से कॉल आया और उसके बाद सीबीआई ऑफिसर ने बात की है। ऐसा कहा हैकि आपके आधार कार्ड से सिम इश्यू कराने के बाद जेए एयरवेज के नरेश गोयल को 538 करोड़ रूपये का लेनदेन किया गया है।
शनिवार की सुबह 11.30 बजे पुलिस से रिटायर्ड बैंक मैनेजर के रिश्तेदार की सूचना पर उनके घर पहुंचकर उनको मुक्त कराया है। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो दम्पत्ति कैश डालने के लिये तैयार हो गया था। आपको बता दें कि ठगों ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे कॉल किया था। इसके बाद दंपत्ति घबरा गयां। सीबीआई ऑफिसर ने कहा है कि आप बुजुर्ग है। इसलिये पुलिस नहीं भेज रहे हैं। लेकिन मिश्रा जी आप डिजीटल अरेस्ट हो। इसके बाद उनको इतना दहशत में रखा है कि वह किसी से कुछ नहीं कह पाये।
क्या है मामला
शहर के छत्री मंडी निवासी गणेश मिश्रा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर है। वह कुछ समय पूर्व ही सेट्रल बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर्ड हुए है। परिवार में एक बेटा व बेटी है। बेटी बेंगलुरू में रहती है। जबकि बेटा गुना में जॉब करता है। यहां वह पत्नी मधु मिश्रा के साथ रहते है। कुछ समय उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिस वजह से वह घर पर ही आराम करते हैं और चलने में अभी परेशानी आती है। शुक्रवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक अनजान नम्बर से कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो सामने से बात करने वाले ने बताया कि वह ट्राई से अधिकारी बोल रहा हूं। आपके मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल कई तरह के पैनिक मैसेज वायरल किये गये हैं। जिससे 2 घंटे में आपका यह नम्बर बन्द हो जायेगा। जिस पर उनका कहना था कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। इस पर उसने अगला कॉल मुंबई सीबीआई से आने की बात कहीं गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *