ग्वालियर में हिट एंड रन, दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ग्वालियर. बाइक पर सवार होकर एक साथ ढाबा पर खाना खाने जा रहे दोस्तों को एक तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर भाग गया। गंभीर हालत में घायल दोस्तों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, जहां एक दोस्त ने दम तोड़ दिया है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे पर पनिहार इलाके में शनिवार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हाईवे पर घटना स्थल के दोनों तरफ CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिससे आरोपी वाहन की पड़ताल की जा सके।
मुरैना के रिठौरा निवासी 28 वर्षीय कादर खान पुत्र अलियार खान ठेकेदार हैं। वह मकान निर्माण के ठेके लेता हैं। वह अपने दोस्त आमीर खान पुत्र अन्नू खान के साथ पार्टी करने और खाना खाने के लिए पनिहार हाईवे स्थित रवि होटल पर आया था। खाना खाने के बाद वह बाइक से वापस जाने के लिए निकले थे। सड़क क्रॉस कर रहे थे कि तभी वाहन चालक काफी तेजी से आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कादर और आमीर खान हवा में उछले और सिर के बल सड़क पर गिरे। इसी समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद कादर की हालत बेहद नाजुक थी। उसके ऊपर से टक्कर मारने वाले वाहन का पहिया गुजर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां कादर को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि आमिर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल घायल की हालत ऐसी नहीं है कि वह कुछ बता पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *