8 दिन तक बंद रहेगी भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग

उज्जैन. बाबा महाकाल मंदिर की भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी जरूरी खबर है। अगर आप नए साल की शुरूआत या उससे कुछ दिन पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहते हैं और भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जानना जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नए साल से कुछ दिन पहले बाबा महाकाल की भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।
8 दिन तक बंद रहेगी भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग
महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। 26 दिसंबर से 2 जनवरी यानी 8 दिनों के लिए ये बदलाव किया जा रहा है और इन 8 दिनों में भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। ऐसे में जो भी भक्त इन दिनों में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन बुकिंग करानी होगी।
नए साल की भीड़ के चलते फैसला
महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि हर साल नववर्ष के समय भस्म आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रतिवर्ष नववर्ष के समय भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी जाती है। इस वर्ष भी 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी। इस अवधि में सभी श्रद्धालुओं को भस्म आरती के दर्शन करने के लिए ऑफलाइन परमिशन लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *