MP में एनएच पर नहीं रुकेगी टोल वसूली, 3 साल और बढ़ाया करार

ग्वालियर. भिंड, ग्वालिय, इटावा नेशनल हाईवे पर मार्च 2027 तक टोल वसूलने की जिम्मेदारी पुरानी कंपनी को ही दे दी गई है। पुराने पुल के रख-रखाव का कार्य भी कंपनी ही देखेगी। नेशनल हाईवे 719 पर मरम्मत का काम भी चालू कर दिया गया है। इसी के साथ भिंड इटावा नेशनलल हाईवे को 4 लेन बनाने के लिए अब 3 साल का इंतजारा भी बढ गया। टोल कंपनी का करा बढाने से 4 लेन हाईवे का काम लटक जाने से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। सरकार के इस निर्णय का तगडा विरोध भी किया जा रहा है। नेशनल हाईवे क्रमांक 719 की हालत कई जगहों पर बेहद खराब है। भिंड से ग्वालियर के बीच रोड की चौडाई करीब 30 फीट ही है। महाराजपुरा के पहले तक डिवाइडर युक्त रोड है उसके बाद भिण्ड तक 2 लेन होने से यातायात में बहुत समस्या आती है। खास तौर दो पहिया वाहन चालकों को हमेशा खतरा बना रहता है। रेत, गिट्टी और मुरम सहित अन्य भारी वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते है जिससे हाईवे पर जाम लगते हैं।
ग्वालियर से इटावा तक नेशनल हाइवे को 4 लेन कराने के प्रस्ताव से लोगों को राहत मिली थी लेकिन यह प्रोजेक्ट और आगे बढ़ गया है। दरअसल सरकार ने यहां टोल वसूली का ठेका 2027 तक बढ़ा दिया है। पहले मार्च 2025 में टोल वसूली रुकने का प्रावधान था। इसके बाद 4 लेन का काम चालू होने की उम्मीद थी लेकिन अब 3 साल बाद ही नई रोड का निर्माण चालू हो सकेगा।
नेशनल हाईवे का प्रबंधन कर रही कंपनी ने कोरोना काल एवं चंबल पुल से यातायात प्रभावित रहने के चलते हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए 2027 तक वसूली की अनुमति मांगी थी। सरकार ने सिद्धांत रूप से इस पर सहमति दे दी है। मामले में भिंड के प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे को 4 लेन करने के प्रस्ताव और टोल वसूली की अवधि बढ़ाने की मेरे पास पूरी तरह पुष्ट जानकारी नहीं है। मैंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करने के लिए समय मांगा है। बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *