गौ-पूजन कर लिया आशीर्वाद, देश की अनूठी गौशाला है लाल टिपारा गौशाला – प्रहलाद पटेल

ग्वालियर – प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को आदर्श गौशाला लाल टिपारा गौशाला का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में गौमाता का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही कहा कि यह आदर्श गौशाला देश की ऐसी अनूठी गौशाला है, जहां प्रशासन और संत मिलकर गौमाता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी उनके साथ थे।
ज्ञात हो लाल टिपारा गौशाला नगर निगम द्वारा श्रीकृष्णायन देशी गौरक्षा शाला के संतों के सहयोग से संचालित है। गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, संत श्रृषभदेवानंद महाराज एवं जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
गौमाता के पूजन उपरांत पंचायत एवं ग्रामीव विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रभु श्रीराम और माता जानकी की विवाह पंचमी के पावन अवसर पर मुझे गौमाता का पूजन और संतों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने गौशाला में पराली प्रबंधन के तरीकों को देखा। संतों द्वारा बताया गया कि ग्वालियर जिले की रानीघाटी गौशाला पर किस प्रकार बड़े स्तर पर पराली का प्रबंधन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *