Uncategorized

ठगने के इरादे से एटीएम बूथ में घुसे गैंग के मेम्बर पुलिस को देखकर मौके से फरार, पूरे शहर में नाकाबंदी

ग्वालियर. दो दिन पूर्व एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों ने गुरूवार की दोपहर फिर से ठगी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। मोहना थाना इलाके के सेंट्रल बैंक के एटीएम बूथ पर रूपये निकालने आये युवक के अन्दर प्रवेश करते ही गैंग का सदस्य भी अन्दर पहुंच गया और युवक मशीन में कार्ड लगा रहा ही था तथी ठग ने गिरोह का दूसरा सदस्य भी अन्दर आ धमका। दोनों युवकों को अन्दर देखते ही पैसे निकालने पहुंचे युवक दोनों को बाहर जाने के लिये। इस पर दोनों बहाने बनाने लगे। संदेह होने पर युवक ने तत्काल पुलिस को खबर दी। तभी दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर भागने। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार सवार ठगों का पीछा किया, हालांकि गैंग हाथ नहीं आया।
पुलिस को देख भागे ठगी गैंग के सदस्य
मोहना निवासी बेअंत सिंह पुत्र मंजीत सिंह सरदार गुरूवार को मोहना स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम पर हजार रूपये निकालने के लिये पहुंचे थे। जैसे ही उन्होने एटीएम बूथ के अन्दर आये तो एक युवक उनके पीछे-पीछे अन्दर आ गया। कुछ देर के बाद एक अन्य युवक भी आ धमका। बेअंत सिंह को शंका हुई और उन्होंने दोनों युवकों को बाहर जाने के लिये कहा। लेकिन दोनों युवक बाहर जाने के लिये तैयार नहीं हुए और इधर-उधर के बहाने बनाने लगे। जब युवक बाहर नहीं आये तो बेअंत सिंह स्वयं बाहर आ गये। पुलिस को मामले की खबर दी। सूचना देने के बाद वह फिर एटीएम बूथ में आया तो दोनों युवक वहीं खडे थे। इस दौरान पुलिस की मोबाइल वहां पर पहुंची तो दोनों युवक भागे और बाहर खडी कार एचआर 30 8351 में सवार होकर फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *