लुटेरों को दबोचने के लिये 3 एंगिलों काम कर रही पुलिस, क्राइम ब्रांच की 3 टीम हैं शहर से बाहर

ग्वालियर. पीएचई कार्यपालन यंत्री से 5 लाख रूपये भरा बैंग लूटने के बाद ग्वालियर की पुलिस 3 एंगल पर काम कर रही है। ठीक उसी तरह देवास की पुलिस मिलते-जुलते आइडिये पर लुटेरों को तलाशने में जुटी है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच 3 टीम हिसार, कटियार और गाजियाबाद में लुटेरों को तलाश रही है।
आपको बता दें कि ग्वालियर पुलिस ने कहा कि हमने बदमाशों को पहचान लिया है। बसे हम तो मिलने पर उन्हें दबोचना है। ग्वालियर और देवास पुलिस एक दूसरे के संपर्क में है।
पुलिस इन एंगलों पर काम कर रही है
लुटेरों की गैंग बिहार के कटियार या हरियाणा की हो सकती है। लुटेरों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस लूट के बाद भागने की भी प्लानिंग पहले से कर रखी थी। लुटेरे ने कपड़े बदले, लूट के बाद बस स्टेंड चौराहे के रेसकोर्ट रोड होते हुए तानसेन नगर की और जाने वाले पुल के पास पहुंचे।
यहां पीछे बैग के साथ बैठा लुटेरा आगे आया और बाइक से गोला का मंदिर चौराहा, हजीरा होते हुए पुरानी छावनी से मुरैना से आगे निकला। मुरैना के छोंदा टोल प्लाजा से लुटेरा निकला। जो लुटेरा हेलमेट लगाया था। वह यहां मोटरसाईकिल से उतर गया। इसके बाद वह कहां गया, किसी को कुछ नहीं पता।
पीछे बैठे लुटेरे ने शर्ट में लूट की घटना का अंजाम दिया था। फिर रास्ते में आसमानी टी-शर्ट पहन ली। इसके फुटेज पुलिस को मिले है। पुलिस को बैंक के अन्दर के कुछ फुटेज मिले है। इससे आशंका है। बैंक के भीतर से ही लुटेरे इनके पीछे लगे है।
देवास में की थी लूट
जिस अन्दाज में इन लुटेरों ने लूट की घटना की, उसी तरह देवा में भी लूट की घटना अंजाम दिया था। देवास पुलिस भी बिहार के कटिहार में इस गैंग की तलाश में है। इसमें लुटेरों के चेहरे भी मिल रहे है। इसके चलते ग्वालियर पुलिस की टीम भी इसी एंगल पर जांच-पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *