बिना अनुमति के भवन निर्माण करने पर कार्य बंद कराकर सामान किया जब्त, गंदगी फैलाने पर वसूला 11500 रूपये का जुर्माना
ग्वालियर – बिना अनुमति के भवन बनाने पर नगर निगम के मदाखलत अमले ने कार्य बंद कराकर सामान जब्त किया।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त बाल भवन मानिक विलास कॉलोनी पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसके मदाखलत अमले एवं क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 11क ने उक्त निर्माण कार्य कार्य को बंद कराया तथा 4 बंडल सरिया, तस्सल, फावड़े जप्त कर डीबी सीटी स्थित मदाखलत कार्यालय भिजावया गया। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक विशाल जाटव एवं दल ग्रामीण, पूर्व उपस्थित रहा।
अमानक पॉलीथिन एवं गंदगी फैलाने पर वसूला 11500 रूपये का जुर्माना
ग्वालियर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों एवं पान गुटके की पीक को थूक कर सड़क पर रेड स्पॉट बनाने वाले लोगों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों एवं गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें ग्वालियर विधानसभा में 2500 रुपए, दक्षिण विधानसभा 7500 रूपये एवं ग्रामीण विधानसभा में 1500 रूपये कुल 11500 रूपये का जुर्माना किया गया और दुकानदारों को हिदायत दी गई, कि अपनी दुकानों के पास दोनों डस्टबिन रखना अनिवार्य है, डस्टबिन न रखने की दिशा में आपके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी। कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी, अजय सिंह ठाकुर, भीष्म पमनानी, फ्लाइंग स्क्वायड नोडल अधिकारी अशोक खरे उपस्थित है।
