कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस एक्सीडेंट में 5 डॉक्टरों की मौत, सैफई में तैनात थे डॉक्टर
कन्नौज. यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक में घुस गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गयी। इस एक्सीडेंट में 4 डॉक्टरों सहित 5 की मौत हो गयी है। यह 4 डॉक्टर सैफई के मिनी पीजीआई अस्पताल में तैनात थे। लखनऊ में एक षादी समारोह से वापिस लौट रहे थे तभी हाइवे में इस एक्सीडेंट के शिकार हो गये।
यह एक्सीडेंट बुधवार की सुबह 4 बजे के नजदीक हुआ। यह सभी कार में सवार होकर लखनऊ से लौटते वक्त कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली के पास आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वह के चैनल नम्बर 196-200 के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। एक्सीडेंट के समय कार में 6 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अन्य डॉक्टर गंभीर रूप् से घायल हो गये। उसे उपचार के लिये सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
