नहर का पानी जल्द छोड़े किसानों की फसल सूख रही है-सुरेश राजे

ग्वालियर. डबरा विधानसभा इलाके में रवी की फसल के लिये कृषकों द्वारा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की जा रही थी। इसी वजह से विधायक सुरेश राजे ने डी 16 -17 नहर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर नहर में पानी छोड़े जाने की बात कहीं। विधायक सुरेश राजे ने कहा कि पानी जल्द छोड़े किसानों की फसल सूख रही है।
आपको बता दें कि इस समय रबी फसल का सीजन चल रहा है। जिस वजह से किसानों को पानी की जरूरत है। किसान लगातार सिंचाई विभाग से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे है। इससे टेल पोर्शन के कृषकों को पानी मिल सकें। समस्या के समाधान के लिये विधायक सुरेश राजे ने किसानों के साथ बेरू-माधवपुर हेड नहर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की बात कहीं। उन्होंने बताया कि नहर में पानी कम है। जिससे निचले इलाके के कृषकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जब संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चा की गयी तो अधिकारियों का कहना था कि एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हुई थी। जिसके चलते बहाब कम किया गया है। जल्द पानी पहुंचा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *