26 से 28 नवंबर बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यशाला का आयोजन

ग्वालियर -गजरा राजा चिकिसा महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षा के बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यशाला का आयोजन 26 से 28 नवंबर 2024 के बीच में किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों, मूल्यांकन तकनीकों और शैक्षणिक नेतृत्व के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस कार्यशाला से चिकित्सा शिक्षकों को छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाने और उनके सीखने के अनुभव को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह कार्यशाला अब एनएमसी द्वारा चिकित्सा शिक्षकों के पदोन्नति के लिए अनिवार्य कर दी गई है। यह पिछले 6 वर्षों में जीआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित चौथी कार्यशाला थी और इसके साथ लगभग 100% फैकल्टी को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके साथ गजरा राजा चिकिसा महाविद्यालय राज्य का पहला मेडिकल कॉलेज है जिसने ऐसा किया है।
कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट ने डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ के नेतृत्व में और यूनिट समन्वयक डॉ. अजय गौर के कुशल संचालन में इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉ. सुधीर सक्सेना (संयुक्त निदेशक एवं अधीक्षक, जयारोग्य अस्पताल), डॉ. रंजना तिवारी, डॉ. सुधा अयंगर, डॉ. यशोधरा गौर, डॉ. अनुराग चौहान, डॉ. विकास जैन, डॉ. मनीषा जादौन, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. नीलिमा रंजन, डॉ. मनीष चतुर्वेदी और डॉ. सत्विक बंसल जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल एजुकेशन यूनिट सदस्यों ने प्रशिक्षकों के रूप में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *