मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का एक्सीडेंट, आपस में टकराए वाहन, मंत्री सुरक्षित

सागर. खेल और युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सांरग के काफिले के साथ बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाडियां टकरा गई। मंत्री सारंग पंडि धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाडी जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई हालांकि टक्कर की वजह से एक गाडी बेहद क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण उसे वहीं छोड मंत्री का काफिला आगे निवाडी की ओर रवाना हो गया।
भोपाल से निवाडी के एि निकले थे मंत्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री विश्वास सारंग बुधवार सुबह भोपाल से निवाडी जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला सुबह 8 बजे के लगभग बीना से होकर गुजर रहा था। तभी महावीर चौक से थोडे आगे अचानक एक वाहन उनके काफिले के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। सबसे आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही गाड़ियां आकर आपस में टकरा गईं। एक गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई जिसे मौके पर छोड़ काफिला निवाड़ी की ओर रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *