क्राइम ब्रांच की टीम आगरा और दिल्ली में दे रही दविश, लूट का तरीका देवास की तरह जैसा था, सैया टोल प्लाजा पर दिखा था लुटेरा

ग्वालियर. सोमवार की दोपहर पीएचई ठेकेदार विनय आनंद के हाथ से मोटरसाईकिल सवार बदमाश 5 लाख रूपये से भरा बैग छीन कर ले गये थे। दिनदहाडे हुई इस लूट के आरोपी बदमाश की अंतिम लोकेशन धौलपुर के आगे सैंया टोल प्लाजा पर मिली है। बदमाश अंतिम बार टोल के सीसीटीवी में कैद हुए थे। हालांकि यहां बाइक पर एक ही बदमाश दिखाई दिया। ऐसा माना जा रहा है कि उसका साथी नगदी से भरा बैग लेकर ग्वालियर में कहीं उतर गया है। उसके ट्रेन से शहर बाहर निकलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि दूसरा साथी धौलपुर होते हुए आगरा-दिल्ली की ओर गया है।
ग्वालियर में हुई लूट की घटना का तरीका 28 अक्टूबर को देवा के पास हुई लूट के जैसा ही था। वह भी सोमवार की दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंउिया के सामने लूट को अंजाम दिया गया था। दोनों लूट की घटना का तरीका बिहार के कटिहार गैंग गैसा है। इस गैंग का डेरा दिल्ली, हरियाणा और आगरा में रहता है। यही कारण है कि पुलिस की टीमें आगरा-दिल्ली में दविश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *