किसी को अहसास भी नहीं दिया कि उसने जहर खाया, जब भी दिखती थी तो रहती थी चेहरे पर मुस्कान

ग्वालियर. 15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। 10वीं क्लास की छात्रा मूल रूप से शिवपुरी की निवासी है। ग्वालियर के कुदांलकर की गोठ में बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। उल्टिंया होने पर बहन उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो यहां डॉक्टरों ने उसके जहर खाने की पुष्टि की। पॉइजन वार्ड के आईसीयू में छात्रा को भर्ती कर बचाने का प्रयास किया लेकिन हर मिनट के साथ उसकी हालत खराब होती चली गयी। अंत में उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाये, पुलिस इसका पता लगा रही है।
क्या है पूरा मामला
शिवपुरी के करैरा बमरौली निवासी रामबाबू शर्मा व्यापारी हैं। उनकी 15 साल की बेटी रागिनी ग्वालियर के माधौगंज थानाक्षेत्र स्थित कुंदालकर की गोठ में बड़ी बहन पल्लवी शर्मा के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार देर शाम रागिनी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। वह बार-बार उल्टी कर रही थी। पल्लवी उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। डॉक्टर देखते ही समझ गए कि छात्रा ने कुछ खाया है। जब उससे पूछा, तो उसन जहर खाने की बात कही। इसके बाद उसे जेएएच के पॉइजन वार्ड लेकर पहुंचे।जेएएच पहुंचते समय उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। गंभीर हालत होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया।
किसी नहीं होने दिया अहसास, कि छात्रा ने जहर खाया
पुलिस ने जब छात्रा की बडी बहन और परिवार के सदस्यों से बातचीत की तो सभी का यहीं कहना था कि कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। जिससे लगे कि रागिनी यह कदम उठा सकती है। उसके मन में क्या चल रहा था। यह भी उसने किसी को अहसास नहीं होने दिया। सोमवार त कवह बहुत अच्छी दिखाई दे रही थीं जब भी दिखी चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन यह कोई नहीं समझ पाया कि उसके मन में क्या चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *