वाहन चेकिंग में पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर उसके पास से 04 चोरी की मोटरसायकिल की जप्त
ग्वालियर – थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में ASP कृष्ण लालचंदानी, द्वारा थाना प्रभारी हजीरा को थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये हैं।
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा थाना बल की एक टीम को थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं को कारित करने वाले चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किया गया। बिरला नगर चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकिल सवार एक वाहन चोर को पकड़ लिया गया। पकड़े गये चोर ने पूछताछ में स्वयं को सिंधिया पार्क चन्दनपुरा बिरला नगर हजीरा का रहने वाला बताया। पकड़े गये चोर के पास से मिली अपाचे मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त मोटर सायकिल कमेटी हॉल कांचमील से चोरी करना स्वीकार किया।
बरामद मोटर साइकिल
एक डिस्कवर मोटर साइकिल एमपी-07-एमएम-3952
एक पल्सर मोटर साइकिल एमपी-07-एमजेड-6779
एक अपाचे मोटर साइकिल एमपी-30-एमपी-6020
एक स्पलेण्डर मोटर साइकिल एमपी-07-एमजे-7033
