अजान की आवाज सुनते ही संस्कृति मंत्री ने बीच में ही रोका भाषण

राजगढ़. मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने एक समारोह में के बीच अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया। अजान समाप्त होते ही उन्होंने कहा कि सब धर्मो का सम्मान करो। यही हमारी संस्कृति है। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने मंच ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदर रसूलुल्लाह’ कहते हुए दिखाई दिये और साथ ही इसका मतलब भी समझा रहे हैं और बाद में उन्होंने यह नसीहत भी दी है। अगर हम मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हैं। तो वह भी र्गामाता, गंगा, सनातन धर्म के मान बिन्दू का सम्मन करें।
कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री और सारंगपुर से विधायक गौतम टेंटवाल हा यह वीडियो रविवार का है। जो मंगलवार को सामने आया है। मंत्री राजगढ़ जिले की ग्राम पंचायत मऊ पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया।
वसधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति -मंत्री
समारोह को संस्कृति मंत्री संबोधित कर रहे थे, शाम 7.15 बजे अजान शुरू होने पर उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया और फिर मंच से ही कहा -उससे डरो, वह एक हे। नेक काम करो। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पशयंतु मा कश्चित् दुःखीभाग् भवत्। संपूर्ण भूमि गोपाल की है।
वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति है। संस्कृति मंत्री आगे बोले- दुनिया में आये हो तो सबका सम्मान करो। सब सुखी रहें, सब निरोगी रहें। सबका कल्याण हो। यह बा तवह भी कह रहा है। और हम भी कह रहे हैं। ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मद रसूतुल्लाह। क्या गलत कह रहा हूं। सनातन संस्कृति ऐसी है। जिसमें सबका समावेश हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *