मां -बेटी की लाश 1 घंटे बाद निकल सकी, धमाके से 4 महिलाओं की मौत, जेसीबी से हटाया मलबा

मुरैना. एमपी के मुरैना में मकान में विस्फोट होने के 11 घंटे के बाद मलबे में दबी दोनों महिलाओं के शव निकाल लिये गये है। दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता है। अधिकारियों की पुष्टि के बाद अब हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गयी है। दोनों महिलाओं के शव रात में ही मिल गये थे। घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात लगभग 12.30 बजे मुरैना की टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में मुंशी राठौर के मकान में धमाका हो गया था। इसके आसपास बने 4 मकान धराशायी हो गये थे। मलबे में मुंशी राठौर के मकान में किराये से रहने वाले सोवरनसिंह कुशवाह की पत्नी वैजयंती और शादीशुदा बेटी विमला कुशवा दब गयी थी। वहीं पड़ोसियों, राकेश राठौर की पत्नी की विद्या राठौर और वासुदेव राठौर की बहू पूजा राठौर की लाशें रत में ही निकाल ली गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *