कचरा सड़क पर डालकर आग लगाने पर मैरिज गार्डन सील
ग्वालियर – मैरिज गार्डन द्वारा मार्ग पर कचरा डालकर में आग लगाकर जलाने और प्रदूषण करने के कारण बृज वाटिका (धर्मवीर ऊॅ सांई वाटिका) पिंटो पार्क को सील किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज पिंटो पार्क क्षेत्र में बृज वाटिका द्वारा मार्ग पर गंदगी में आग लगाकर कचरा जलाने पर प्रदूषण करने के कारण सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी, क्षेत्राधिकारी छाया यादव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन सहित मदाखलत अमला एवं सम्बन्धित निगम का अमला मौजूद रहा।
सूर्य नमस्कार चौराहे से हटाई अवैध गुमटी
नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज सूर्य नमस्कार चौराहे से अवैध गुमटी हटाई गई।
