लोकायुक्त का छापा-कृषक से पटवारी 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर. डबरा में पदस्थ पटवारी को 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 18 बीघा जमीन के नामान्तरण के एवज में 90 हजार रूपये की डिमांड की थी। लोकायुक्त टीम ने भितरवार तहसील कार्यालय के पीछे दविश देकर आरोपी को दबोच लिया है।
मुरैना जिले के बामोर तहसील के टिकरी गांव में रहने वाले चन्द्रभानसिंह पुत्र धनीराम गुर्जर ने भितरवार के अनुभाग में खडीचा गांव में 18 बीघा जमीन अपनी मां के नाम खरीदी थी। इसका नामान्तरण होना था। ऑनलाईन आवेदन भी किया जा चुका है। नामान्तरण के एवज में हल्का पटवारी उमाशंकर 90 हजार रूपये की मांग कर रहा था सौदा 25 हजार रूपये में फिक्स हुआ ।
कृषक चन्द्रभान सिंह गुर्जरा ने 20 नवम्बर को इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की । टीम ने शिकायत को वैरीफाई कराया और सोमवार को लोकायुक्त इंस्पेक्टर कविन्द्र सिंह चौहान की अगुआई में टीम भितरवार पहुंची। पटवारी ने कृषक को गुरूद्वारे की दुकान पर निजी कार्यालय पर बुलाया। जैसे ही किसान ने 25 हजार रूपये पटवारी उमाशंकर को दिये लोकायुक्त टीम ने तत्काल हाथ पकड़ पानी में धुलवाये तो हाथ लाल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *