VISM हाॅस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

ग्वालियर. VISM  हाॅस्पिटल ने ग्राम ऐचाया, गोहद भिण्ड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणवासियो ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से सम्बन्धित दवाईयाँ निःशुल्क वितरित की एवं चिकित्सकों ने उन्हे बीमारियों की रोकथाम एवं उनसे बचाव के तरीके भी बताऐं। शिविर सुबह 11 से 2 बजे तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर हाॅस्पिटल अधीक्षक डाॅ. एके गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी हाॅस्पिटल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियो की निःशुल्क चिकित्सा की है।
हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ. सुनील कुमार सिंह राठौर का उद्देश्य है कि हाॅस्पिटल की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हर वर्ग के लोगो में पहुचें खासकर ऐसे रोगीयों को यह सुविधा अवश्य मिले जो शहर में जाकर महंगा ईलाज नहीं करवा सकते उन्हें उनके घर पर जाकर निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल में प्रतिदिन सुबह 10 से 2 बजे तक निःशुल्क OPD  आयोजित की जा रही है एवं बाजार से रियायती दरो में जाॅचे व एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध है। कही न कही यह हाॅस्पिटल की स्वस्थ्य समाज के संकल्प को साकार करने का अदभुद प्रयास है। यह अन्य चिकित्सालयों के लिए एक संदेश भी है। इसके साथ शिविर की चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगो को डेगू के बारे में बताया कि किस तरह से आप अपना व अपने बच्चों की देखभाल कर सकते है। शिविर में व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल की समस्त डाॅक्टर्स टीम, नर्सिंग स्टाॅफ व नर्सिंग के छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *