मध्यप्रदेश ने नये DGP कैलाश मकवाना होंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश के 1988 बैच के IPS होंगे नये DGP कैलाश मकवाना। मुख्यमंत्री मोहन यादव के विदेश यात्रा पर रवाना से पहले शनिवार की रात गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं।
कैलाश मकवाना वर्तमान में मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन है। अब वह MP के 32वें डीजीपी होंगे। आदेश के अनुसार कैलाश मकवाना 1 दिसम्बर 2024 को मध्यप्रदेश के नये पुलिस मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वह वर्तमान में डीजीपी सुधीर सक्सेना की जगह पदभार संभालेंगे। मकवाना दिसम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।
आपको बता दें कि वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सैना 30 नवम्बर 2024 की शाम को सेवानिवृत्त हो रहे है। सुधीर सक्सेना 4 मार्च 2020 को डीजीपी बनाये गये थे।
मकवाना की गिनती तेज तर्रार अफसरों में
कैलाश मकवाना इस समय मप्र पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन है। शिवराज सरकार के कार्यकाल में मकवाना लोकायुक्त के DG थे। हालांकि वे 6 महीने ही इस पद पर रहे। दरअसल, मकवाना ने लोकायुक्त में DG बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी ला दी थी। उन्होंने ठंडे बस्ते में पड़ीं कई लंबित जांचों की फाइल खोली और जांच शुरू की। उन्होंने अपने ACR ( गोपनीय चरित्रावली) सुधरवाने के लिए मप्र शासन से 9 महीने पहले अपील की थी। उन्होंने रिप्रेजेंटेशन भेजते हुए सरकार से कहा था कि लोकायुक्त संगठन में डीजी रहने के 6 महीने के दौरान उनकी ACR खराब कर दी गई। दुर्भावनापूर्वक खराब की गई एसीआर पर शासन को उचित निर्णय लेना चाहिए। DGP की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने के कुछ महीने पहले ही वरिष्ठ सचिवों की कमेटी ने इसे दुरुस्त कर दिया था।
साढ़े तीन साल में हुआ था सात बार तबादला
कैलाश मकवाना का साढ़े तीन साल के अंदर 7 बार तबादला हुआ था। कमलनाथ सरकार के दौरान ही वे 3 बार इधर से उधर किए गए थे।
