संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दोरान पथराव में 3 लोगों की मौत, पुलिस गाडि़यां पुलिस के हवाले

संभल. उत्तरप्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के बीच हुए बवाल में 3 लोगों की मौत हो गयी है। जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है। तीनों युवकों का नाम नोमान, बिलाल और नईम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि 2 महिलाओं सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिलायें छत से पत्थरबाजी कर रही थी। हंगाम के समय घटनास्थल पर मौजूद सब इंस्पेक्टर विकास निर्वाल ने बताया है कि सुबह लगभग 300 लोगों की भीड़ थी। उनके पीछे भी लोग थे। इन लोगों ने पुलिस को टारगेट किया। एसआई के पैर में भी चोट लगी है।
संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्णकुमार ने कहा है कि पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाडि़यों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोषिश की है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जायेगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गयी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जायेगी और उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

5 तस्वीरों में देखिए संभल में कैसे भड़की हिंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *