सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिये ब्लैक स्पॉट पर कराए जायेंगे सुधार कार्य, एडीएम ने जौरासी घाटी के ब्लैक स्पॉट का लिया जायजा

ग्वालियर -जिले से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में ब्लैक स्पॉट यानि सड़कों पर अधिक दुर्घटना वाले स्थल चिन्हित कर वहां पर संबंधित कार्य एजेंसी की मदद से आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इस कड़ी में अपर कलेक्टर टीएन सिंह के नेतृत्व में गई संयुक्त टीम ने शनिवार को जौरासी घाटी क्षेत्र में स्थित ब्लैक स्पॉट का बारीकी से निरीक्षण किया।
अपर कलेक्टर ने बताया कि जौरासी घाटी पर स्थित सभी ब्लैक स्पॉट को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आवश्यक कार्य कराए जायेंगे। यह सभी कार्य विषय विशेषज्ञों की निगरानी में मूर्तरूप लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *