घायल मिले नील गाय के शिशु को रेस्क्यू कर पहुंचाया चिड़ियाघर
ग्वालियर।कैंसर पहाड़ी पर आम जनों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने नीलगाय के घायल शिशु को रेस्क्यू किया। इस घायल शिशु को पंचनामा बनाकर नगर निगम ग्वालियर के चिड़ियाघर के सुपुर्द कर दिया गया है।
शनिवार की शाम को आमजनों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई की एक नीलगाय का बच्चा घायल अवस्था में कैंसर पहाड़ी पर घूम रहा है । सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम कैंसर पहाड़ी पर पहुंची और वहां पर घायल शिशु को रेस्क्यू किया। घायल शिशु को वन विभाग ने पंचनामा बनाकर चिड़ियाघर के सुपुर्द कर दिया है। चिड़ियाघर में घायल शिशु का उपचार किया जा रहा है।
