2 सीटों पर 5वें नम्बर रनही BSP, UP 9 सीटों पर कैसा रहा BSP का प्रदर्शन

लखनऊ. यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम अब करीब साफ हो गये है। BJP  गठबंधन को 7 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। जबकि एसपी को 2 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। लेकिन यह उपचुनाव BSP c के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। क्योंकि BSP  लम्बे समय के बाद उपचुनाव में दम दिखाती दिखाई दे रही थी। 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा क्या हाल रहा है।
मीरपुर विधानसभा कैसा रहा हाल
मीरपुर में NDA गठबंधन (रालोद) को जीत मिली है। मिथिलेश पाल ने जीत दर्ज की है। जबकि सपा की सुबंल राणा को हार का सामना करना पड़ा और वह दूसरे नम्बर रहीं है। लेकिन BSP उम्मीदवार शाहनजार 5वें नम्बर पर दिखे। उन्हें आजाद पाटी और AIMIM  से भी कम मत प्राप्त हुए है। कुंदरकी में कैसा रहा प्रदर्शन…
कुंदरकी को सपा का गढ़ माना जाता रहा है.लेकिन इस सीट पर इस बार बीजेपी ने बाजी मारी है. बीजेपी के रामवीर सिंह ने एक लाख से ज्यादा के अंतर से चुनाव जीता है. सपा यहां भी दूसरे नंबर पर रही. जबकि बसपा को यहां भी आजाद पार्टी और ओवैसी की पार्टी से कम वोट मिले. औ बसपा उम्मीदवार हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और 5वें नंबर पर रहे।
गाजियाबाद में बसपा तीसरे नंबर पर…
गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा को जीत मिली है. सपा के सिंह राज जाटव दूसरे नंबर पर रहे. यहां बसपा उम्मीदवार परमानंदर गर्ग तीसरे नंबर पर रहे।
खैर का क्या हाल रहा…
खैर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के सुरेंदर दिलेर को बड़ी जीत मिली. सपा की चारू दूसरे नंबर पर रहीं. यहां भी बसपा तीसरे नंबर पर रही. पहल सिंह को करीब साढ़े 13 हजार वोट मिले. वहीं, आजाद पार्टी भी 8 हजार से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रही।
करहल में तीसरे नंबर पर बसपा
करहल में सपा को जीत मिली है. यहां से तेज प्रताप सिंह करीब 14 हजार से ज्यादा वोट से जीते. दूसरे नंबर पर भाजपा के अनुजेश प्रताप रहे. तीसरे नंबर पर यहां बसपा के अवनीश शाक्य रहे. उन्हें 10 हजार से कम वोट मिले. चौथे नंबर पर आजाद पार्टी रही।
सीसामऊ में कैसा रहा प्रदर्शन
सीसामऊ में सपा की नसीम सोलंकी को जीत मिली है. साढ़े 8 हजार वोटों के अंतर से उन्हें जीत मिली. सुरेश अवस्थी भाजपा के टिकट पर दूसरे नंबर पर रहे. जबकि बसपा के वीरेंद्र कुमार तीसरे नंबर पर रहे. हालांकि, उन्हें यहां केवल 1400 वोट मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *