Congress मुकेश मल्होत्रा ने BJP प्रत्याशी रामनिवास 7 हजार से अधिक मतों से हराया
श्योपुर. विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये मतों की गणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में संपन्न हुई है। इसमें प्रदेश सरकार में वनमंत्री और BJP उम्मीदवार रामनिवास रावत चुनाव हार गये है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। इधर, बीजेपी ने दोबारा मतगणना की मांग की है। इसके लिये निर्वाचन अधिकारियों को आवेदन भी दिया है।
16वें राउंड में हुआ उलटफेर
पहले राउण्ड की मतगणना में कांग्रेस को 178 मतों की बढ़त मिली थी और इसके बाद दूसरे से लेकर 15वें राउण्ड तक लगातार बीजेपी आगे रही। 8वें राउंड तक तो बीजेपी की लीड 8661 मतों की हो गयी थी। 9वें राउण्उ में यह लीड कुछ घटी। रूझान में बड़ा उलटफेर 15वें राउंड के बाद देखने को मिला। जब कांग्रेस को 3547 मतों की बढ़त मिली। जिसमें बीजेपी की ओवरऑल लीड घटकर 1496 रह गयी और वह 16वें राउण्ड में कांग्रेस 1842 मतों से आगे निकल गयी और 17वें राउण्ड में यह लीड बढ़कर 4747 हो गयी।
