SP ने पूछा कि घर का खर्च कैसे चल रहा है शक होने पर पहुंचाया हवालात में

ग्वालियर. एसपी धर्मवीर सिंह ने बदमाशों से पूछा है कि अभी घर का खर्च कैसे चल रहा है और अभी क्या कर रहे हो। जहां भी संदिग्ध लगा है उसने पुलिस ने पूछताछ के लिये थाने पहुंचाया है और साथ ही सभी को हिदायत दी गयी कि किसी भी तरह के मामलों में संलिप्त पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। अवैध रूप से शराब तस्करी करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही के लिये कहा है।
ग्वालियर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को कॉम्बिंग गश्त की गयी। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच 4 घंटे में पुलिस ने 187 बदमाशों के स्थाई और गिरफ्तारी वारंटी को हवालात में पहुंचाया और रात भर में 356 बदमाशों के घर पहुंचकर तलाशी ली गयी।
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए और जिले के लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। 600 से ज्यादा पुलिस जवान व अफसरों ने रात 12 बजे से एक साथ कॉम्बिंग गश्त शुरू की। जिसमें सभी एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, टीआई और थाना का स्टाफ शामिल रहा है। पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में पुलिस जवानों ने चार घंटे में 187 उन बदमाशों को दबोचा है, जिनके खिलाफ स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर हवालात पहुंचा दिया है और आज इन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *