नीम, नींबू पानी और हल्दी से कैंसर को हराया, डॉक्टर्स ने बताया सिद्धू के दावे का सच
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी नवजौत कौर का कैंसर एक खास घरेलू डाइट (खानपान) से ठीक हुआ है। टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर ने सिद्धू को इसी बयान पर खंडन करते हुए कहा है कि कैंसर रोगियों को सलाह दी है कि वह ऐसे किसी भी ‘अप्रमाणित उपचार’ पर भरोसा करने की गलती न करें। नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारवार्ता में कहा था कि शुगर, डेयरी प्रॉडक्ट से परहेज और हल्दी व नीम का सेवन उनकी पत्नी का कैंसर ठीकर में बहुत ही कारकर सिद्ध हुआ है।
इस पर टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सीएमप्रमेश का कहना है कि इन दावों के पीछे कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। उन्होंने टाटा मेमोरियल के अस्पताल के 262 वर्तमान और पूर्व कैंसर विशेषज्ञों के हस्ताक्षर किया हुआ स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने को लेकर कोई क्लीनिकल डेटा उपलब्ध नहीं है।
