वार्ड 12 लाइन नम्बर-1 में शासकीय भूमि पर बनाये गए 5 अवैध मकानों को हटाया

ग्वालियर – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर निगम की भवन शाखा द्वारा मदाखलत अमले के सहयोग से निरंतर की जा रही हैं।
भवन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 12 लाइन नंबर-1 में निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल की बाउंड्री वॉल एवं सीवर लाइन एवं वॉटर लाइन में बाधक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए 5 अवैध मकानों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नायव तहसीलदार रमाशंकर, क्षेत्राधिकारी रामसेवक शाक्य, राजस्व निरीक्षक एवं मदाखलत अमला, पुलिसबल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *