पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण रोकने के लिए कार्यशाला का आयोजन
ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन कर कर्मचारियों को प्रदूषण रोकने के लिए की जाने वाली करवाई की जानकारी दी तथा उन्हें बताया कि वह किस प्रकार से प्रदूषण रोकने की पहल कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने एवं स्वच्छ वायु के लिए के साथ ही स्वच्छ शौचालय अभियान 2024 का आयोजन बाल भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी आईईसी एक्टिविटी मुकेश बंसल, शैलेंद्र सक्सेना एवं अन्य अधिकारियों द्वारा बढ़ते वायु प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी गई । प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि कहीं भी पराली ना जलाएं और ना ही कहीं कचरा जलाएं । जहां भी कचरा जलता हुआ मिले तत्काल संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करें और यदि ऐसी स्थिति कहीं दिखे तो संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दें। कार्यशाला के दौरान जन जागरूकता के लिए वायु प्रदूषण रोकने हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के संबंध में बैनर पंपलेट इत्यादि वितरित किए गए तथा सभी कर्मचारियों को आवश्यक अधिकारियों के नंबर भी दिए गए। कार्यशाला में स्वास्थ अधिकारी, वार्ड हेल्थ ऑफीसर, जेडओ, जोनल हेल्थ ऑफीसर आदि मौजूद रहे।
