केदारपुर में अवैध कॉलोनी, ऑफिस तोड़ने की गयी कार्यवाही

ग्वालियर – शहर में बस रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही नगर निगम की भवन शाखा द्वारा की जा रही है। जिसके तहत आज केदारपुर शिवपुरी लिंक रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई।
भवन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 59 के अंतर्गत केदारपुर शिवपुरी लिंक रोड, लिंक हॉस्पिटल के सामने सर्वे क्रमांक 62/1,63/2,,413,414,415,538,539 पर गोपाल विलास गृह निर्माण सहकारी समिति अध्यक्ष प्रेमनारायण पता बाला बाई का बाजार, महताब सिंह पुत्र रतनसिंह ग्वालियर के द्वारा अवैध कॉलोनी निर्मित की जाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स की रोड एवं ऑफिस निर्माण किया गया। जिसे आज मदाखलत एवं पुलिस के सहयोग से रोड एवं ऑफिस तोड़ने की कार्यवाही की गयी।
कार्यवाही के समय नोडल अधिकारी कॉलोनी सेल महेन्द्र अग्रवाल, संबंधित क्षेत्राधिकारी प्रगति गोस्वामी, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान की एवं मदालखत टीम व पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *