DAP खाद की कमी से किसानों ने SDM को घेरा, MLA किसानों समर्थन में आये अब सोसायटी बाटेंगी खाद

ग्वालियर. डबरा में खाद कि किल्लत की वजह से अब किसान गुस्से में हैं। शुक्रवार को डबरा के 100 से अधिक किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिसके बाद एसडीएम दिव्यांशु चौधरी व एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा धरनास्थल मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाइश देकर सोसाइटियों के लिये रवना किया है और बाद में डबरा विधायक सुरेशराजे भी एसडीएम के पास पहुंचे और खाद की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि डबरा विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद की परेशानी है। यहां से 2-3 दिन में खाद की रैक गोदाम में पहुंचती है। लेकिन किसानों को कम मात्रा में खाद मिल रही है। इस वजह से किसान रातभर जाग कर घंटों लाइन में लगे रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई बार प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिये पुलिस थाने से टोकन भी वितरण कराने पड़ रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार शाम डबरा में खाद की रैक आई तो किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंच गए। जहां भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने देहात थाने से टोकन वितरण की व्यवस्था की, जहां किसान रात भर लाइन में लग रहे, लेकिन शुक्रवार सुबह कुछ ही किसानों को टोकन मिल पाए। इसके बाद टोकन खत्म हो गए। इसके बाद आक्रोशित किसान एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। जहां घेराव करते हुए उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम दिव्यांशु चौधरी व एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *