पुलिस और आतंकी के गुर्गो के बीच मुठभेड, 50 राउंड से अधिक फायरिंग, 2 कांस्टेबल घायल

घायल गैंगस्टर को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी।

जालंधर. पंजाब के जालंधर में शुक्रवार की सुबह पुलिस और आतंकी गैंगस्टर लखबीर लांडा उर्फ हरिके के गुर्गो के बीच जबरदस्त मुठभेड हुई है। इस मुठभेड़ में दोनो ओर से 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है। क्रॉस फायरिंग में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच के 2 कांस्टेबल घायल हो गये। वहीं लांडा के दोनों साथियों को भी गोलियां लगी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भीखा नंगल गांव का जसकरण सिंह उर्फ करण और फगवाड़ा के मेहली गेट, मोहल्ला थानेदारा का रहने वाला फतेहदीप सिंह उर्फ प्रदीप सैनी शामिल है।
पुलिस को उनसे कुल 7 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है। हथियार एक थैले में भकर रखे हुए थे। इस एनकाउंटर से जुड़े 2 वीडियो भी सामने आये है। जिसमें पुलिस वाले फसल-पेड़ों की आड़ में गैंगस्टरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक कांस्टेबल गैंगस्टरों पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। घायल हुए पुलिस कांस्टेबल और दोनों गैंगस्टरों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में घायल हुआ कॉन्स्टेबल।
मुठभेड़ में घायल हुआ कॉन्स्टेबल।
गैंगस्टरों के पास थैले में भरे मिले हथियार।
आरोपियों से बरामद किए गए हथियार और कारतूस।
आरोपियों से बरामद किए गए हथियार और कारतूस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *