सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच हुई मुठभेड में 10 नक्सली मार गिराये, नक्सली के कब्जे से मिली 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद
सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियाद बरीामद किये गये है। भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुडा, नागाराम के जंगल में डीआरएफ में सीआरपीएफ की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इस वर्ष 1 जनवरी से 22 नवम्बर 207 नक्सली मारे गये है। बस्तर आईजी सुदरराज पी ने कहा है कि इस मुठभेड में एके-47, इंसास और एसएलआर सहित अन्य हथियार भी बरामद किये गये है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। जवान मौके पर हीह ै, लौटेंगे तो अधिक जानकारी मिलेगी।
ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसे थे नक्सली
सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड हो गयी। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते सीजी सीमा में घुसे थे। इस बीच ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था। वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल अलर्ट था।
