Newsराष्ट्रीय

CBI ने नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर को 3 लाख रूपये की रिश्वते लेते दबोचा

जयपुर. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चितौडगढ़ के केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यू के इंस्पेक्टर और बिचौलिये को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एक क्लीनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिये 20 लाख रूपये की रिश्वत मांगी गयी थी। बिचौलिये जरिये रिश्वत के 3 लाख रूपये लेते आरोपी इंस्पेक्टर को पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से सीबीआई टी पूछताछ करने में जुटी है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो को परिवादी ने शिकायत की थी। इसमें चितौडगढ़ के केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर एक दलाल के माध्यम से 3 लाख रूपये की रिश्वत मांग रहे है। रिश्वत की रकम आरोपियों की तरफ से उनकी क्लीनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिये मांगी जा रही है। मामले निपटारे के लिये 20 लाख रूपये की रिश्वत की मांग की गयी थी। उसके बाद आरोपियों की तरफ से 6 लाख रूपये की रिश्वत मांग रखी गयी थी।
इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली गई
CBI की ओर से शिकायत पर बुधवार को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के आरोपी इंस्पेक्टर आदर्श योगी और बिचौलिए केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। CBI ने ट्रेप का जाल बिछाकर चित्तौड़गढ़ के CBN इंस्पेक्टर आदर्श योगी की ओर से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए केशव को रंगे हाथों धर-दबोचा। CBI टीम के चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में आरोपी इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली। टीम ने तलाशी में आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट को जब्त कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino