Uncategorized

पुलिस की सर्तकता -ठेले पर मिला 6 लाख रूपये ज्वेलरी से बैग, पुलिस ने फरियादी के सुपुर्द किया बेग

ग्वालियर. पुलिस ने बस स्टेंड से यात्री का गायब हुआ ज्वेलरी से भरा बैग को कुछ ही घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला है। यात्री अपने परिवार के साथ बस में सवार होकर ग्वालियर आया था। उसे ट्रेन स खंडवा जाना था।इसलिये वह परिवार को लेकर स्टेशन चला गया। तभी उसका बैग बस स्टेंड के बाहर छूट गया।
ज्ब वह स्टेशन पहुंचा तो उसे बैग गायब होने का पता चला तो यात्री तत्काल वापिस लौट कर बस स्टेंड पहुंचा और बैग को काफी देर तक तलाशता रहा और फिर थाने पहुंच कर बैग गायब होने की शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने यात्री की शिकायत पर बस स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे चेक किया। फुटेज में यात्री अपने परिवार के साथ बस से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन जाता हुआ दिखाई दिया। आसपास पूछताछ में एक ठेले वाले ने बैग रास्त में मिलने की बात कहीं। जांच के बाद पुलिस ने बैग को यात्री के सुपुर्द कर दिया है बैग रखने गहने और अन्य सामान भी उसी में सुरक्ष्ति रखे मिले।
क्या है घटनाक्रम
संदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम बरहार थाना वेला जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार के साथ दोपहर को इटावा से ग्वालियर बस स्टैंड आया पहुंचा। यहां करीब 3:45 बजे बस से उतरा। उसे परिवार के साथ ट्रेन से ग्वालियर से खण्डवा जाना था। इस दौरान बस से सामान उतार कर रोड में रख और वाहन की तलाश में जुट गए। कुछ समय बाद वह अपना सामान लेकर पत्नी, बहन और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन चले गए, लेकिन एक बैग वहीं रोड पर रहा गया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक बैग नही मिला। बैग गुम होने का पता चलते ही वह तत्काल बस स्टैंड पहुंचे और काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिसकी शिकायत यात्री ने पड़ाव थाने पहुंचकर पुलिस से की। यात्री के बैग गायब होने की सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बस कंडक्टर, क्लीनर और ड्राइवरों से गायब बैग के संबंध में पूछताछ की। लेकिन उनके द्वारा बस में किसी प्रकार का बैग रहना नही बताया। उसके बाद थाना पड़ाव पुलिस ने बस स्टैण्ड के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तो बस स्टैण्ड के पास फालूदा का ठेला लगाने वाले युवक बनवारी कुशवाह के पास बैग रखा हुआ मिला। उसने बताया कि बैग रोड पर रखा हुआ था। युवक के पास मिले बैग को पुलिस ने फरियादी को दिखाया तो उसने बैग और उसमें रखे सामान की तस्दीक की।फरियादी के गायब हुए बैग में कुछ नकदी सहित एक जोड़ी सोने के कान के टॉप, एक जोड़ी सोने के सुई धागा, दो सोने के हार कीमती लगभग 6 लाख का सामान रखा मिला। जिसे पुलिस अधिकारियों ने फरियादी यात्री को वापस लौटाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet