Uncategorized

हनुमान मंदिर से दानपेटी की नगदी उड़ाई, CCTV में चोर हुए कैद

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाने इलाके में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में धावा बोल दिया। मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखे लगभग 15 हजार रूपये लेकर फरार हो गये। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर की है। गुरूवार को पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। जिसकी सूचना तत्काल पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये। कैमरे में 2 चोरं मंदिर में चोरी करते हुए दिखाई दिये। फिलहाल पुलिस ने मंदिर के पुजारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास स्थित श्री हनुमा ने मंदिर के ताले तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी चुराकर ले गए। घटना का पता सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही पुजारी ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि- दो अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखी दान पेटी से नकदी चुरा ले गए हैं। घटना CCTV फुटेज भी कैद हुई है। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज का चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino