लेडी डॉक्टर को पीटने के बाद बोली आरोपी महिला मैं मंत्री जी की भतीजी हूं, टूटी अंगुली

लेडी जूनियर डॉक्टर से मारपीट करने वाली महिला बीच रास्ते में बस से उतरकर पति के साथ चली गई। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. इन्दौर से ग्वालियर के लिये वॉल्वो बस में संवार हुई इंदौर मेडीकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर दीप्ति वर्मा के साथ बीच रास्ते में एक अन्य महिला ने मारपीट की है। जिसमें जूनियर डॉक्टर की अंगुली में फैक्चर आया है। सीट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जब डॉक्टर घायल हो गयी तो मारपीट करने वाली महिला ने फोन कर अपने परिजन को बुला लिया।

महिला के पति ने भी जूनियर डॉक्टर को धमकाया।

महिला का पति गुना-ब्यावरा के पास थार कार लेकर आया और पत्नी को उतार कर ले गया। हमलावर महिला स्वयं को एक मंत्री की भतीजी बताकर देख लेने की धमकी दे रही थी। जूनियर डॉक्टर ने ग्वालियर पहुंचकर झांसी रोड थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडीकल कराया है। आगे की कार्यवाही के लिये शिकायत को गुना ब्यावरा भेजा जा रहा है।
मुरार निवासी डॉ. दीप्ति वर्मा इंदौर मेडीकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। वह इन्दौर मंे जूडा में उपाध्यक्ष है। शनिवार को वह इंदौर से वॉल्वो बस में सवार हुई थी। वहां सीट को लेकर उनका एक अन्य महिला से मुंहवाद हुआ। महिला ने स्वयं को मुरैना के मंत्री की भतीजी बताते हुए डॉक्टर दीप्ति से मारपीट कर दी। डॉक्टर स्वयं को बचाने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर महिला ने उससे मारपीट की जिसमें उसकी अंगुली फैक्चर हो गया है। इसके बाद हंगामा बढ़ गया तो हमलावर ने अपने परिजन को सूचना दे दी है।
गुना-ब्यावरा के पास बस से उतरकर चली गई महिला
इस घटना के बाद हमला करने वाली महिला ने परिजन को सूचना दे दी। महिला को लेने उसका पति गुना-ब्यावरा के बीच हाइवे पर पहुंचा और बस को रुकवारकर अपनी पत्नी को थार कार में बैठाकर ले गया। महिला का पति अपना नाम बलवीर सिंह बता रहा था। साथ ही डॉक्टर दीप्ति को धमका रहा था कि जिसे जो कहना हो कह देना और मेरा नाम बता देना।
पुलिस का कहना
इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस का कहना है कि पूरा मामला गुना-ब्यावरा के बीच का है। यहां शिकायत की है जिसे हमने जांच में ले लिया है। इस शिकायत को कार्रवाई के लिए गुना-ब्यावरा पुलिस को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *