सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्वालियर. श्रावण का अंतिम सोमवार होने पर सुबह से ही शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ लगी है। 90 साल में पहली बार 5 विशेष योग में सावन समाप्त हो रहा है। यही वजह है कि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों प्रबंधन पर पुलिस ने काफी व्यवस्था की है। सुबह 4 बजे से शहर के प्रमुख शिवमंदिरों में बाबा के दर्शन और पूजा करने वालों की कतार लगी है। अचलेश्वर मंदिर पर दूर-दूर तक भक्तों की कतार है। श्रद्धालु पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा कर रहे हैं। सावन का सोमवार होने के साथ-साथ रक्षाबंधन भी है। शिवभक्तों ने बाबा अचलनाथ को राखी भी बांधी है।
शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़
ग्वालियर में प्रसिद्ध शिवालयों की बात करें तो अचलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, चकलेश्वर और भूतेश्वर शिवमंदिर है। इसके अलावा फूलबाग स्थित मार्केण्डेश्वर और सीपी कॉलोनी स्थित कलिकेश्वर नाग मंदिर पर भी विशेष आयोजन सावन महीने अंतिम सोमवार का हो रहे हैं। इसलिये यह मंदिर प्रंबंधन और महिलाओं की कतार अलग-अलग कर व्यवस्था बनायी गयी है।
शिवमय हुआ पूरा शहर
मंदिर पर दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु मीरा का कहना है कि आज सावन का आखिरी सोमवार है इसलिए अचलेश्वर महादेव के दर्शन करने मंदिर आई हैं मंदिर की विशेषता है कि जहां जो भी वक्त मनोकामना मांगता है वह पूरी हो जाती है।
वहीं श्रद्धालु एस के त्रिपाठी ने बताया कि अचलेश्वर बाबा की हम पर विशेष कृपा रहती है, आज सावन का आखिरी सोमवार है इसलिए मैं दर्शन करने परिवार सहित मंदिर पर आए हैं।
पुजारी का कहना
अचलेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी छोटेलाल शुक्ला ने बताया कि आज सावन का पांचवा और आखिरी सोमवार है, आज जो भी भक्त अखिलेश्वर महादेव की दूध दही की और पंचामृत से पूजा अर्चना करेगा उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
