झांसी से धौलपुर तक बनी तीसरी लाइन, इस दिन से चलेंगी ट्रेनें
ग्वालियर. ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपने वाले दिनों में बडी राहत मिलने वाली है। झांसी से धौलपुर तक 160 किलोमीटर के मार्ग में अब तीसरी रेल लाइन का काम लगभग पूरा होने को है। हेतमपुर से धौलपुर के बीच रेल संरक्षा आयुक्त ने 21 जून को निरीक्षण किया था। इसके बाद अब तीसरी लाइन को जोडने के लिए 30 अगसत और सितंबर की रेलवे अधिकारियों ने तारीख दी है।
ग्वालियर-आंतरी का काम अक्टूबर में होगा पूरा
हेतमपुर से धौलपुर के बीच काम होते ही ग्वालियर से आंतरी के बीच 20 किलोमीटर का काम अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। इसके शुरू होते ही झांसी से धौलपुर के बीच ट्रेनें तीसरी लाइन से निकलने लगेंगी।
9 किलोमीटर का रूट पर शुरू होगा काम
इस लाइन के जुडते ही हेतमपुर धौलपुर के बी 9 किलोमीटर का रूट तीसरी लाइन से भी शुरू हो जाएगा। तीसरी लाइन को शुरू करने का मुख्य उदेश्य इस रूट से निकलने वाली मालगाडियों के साथ अन्य ट्रेनों को निकालना है। अभी तक दो लाइन होने से ट्रेनें निकलने के इंतजार में घंटों खडी रहती है।
तीसरी लाइन के लिए हेतमपुर से धौलपुर के बीच सीआरएस का निरीक्षण हो चुका है। तीसरी लाइन से अब ट्रेन सितंबर के दूसरे सप्ताह से निकलने लगेंगी। इसके लिए लाइन को जोडने का काम 7 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। – एसके मिश्रा, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, रेल विकास निगम
