वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में निकला कीड़ा, यात्री ग्वालियर उतरा

भोपाल. वंदे भारत एक्स्प्रेस में यात्री के खाने में कीडा निकला है। इस पर यात्री ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उसे दूसरा खाना भी नहीं दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत में लगातार ऐसी घटनाएं बढ रही है, रेलवे को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। झांसी में सुबह यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। यात्री अभय सिंह सेंगर के फूड पैकेट में उपमा के ऊपर कीडा था। यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया मैं वंदे भारत में ट्रैवल कर रहा था। कीडा निकलने पर स्टाफ को बताया। उन्होंने खाना वापस ले लिया। मैं 9.40 बजे ग्वालियर उतर गया, उन्होंने तब तक मुझे दूसरा फूड प्रोवाइड नहीं कराया।
वहीं आईआरसीसीटी के रीजनल मैनेजर आर भट्टाचार्य का कहना है कि यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया गया है। इस मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *