खुली हवा में घूम रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजें:एसपी
ग्वालियरः . पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की आगामी त्यौहार, 21 अगस्त को संभावित भारत बंद, इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, कानून व्यवस्था एवं फरार आरोपियों तथा एससी/एसटी व महिला संबंधी लंबित अपराधों के संबंध में बैठक ली गई।
बैठक में समीक्षा के दौरान थानावार विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देष दिये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि थाना प्रभारीगण खुली हवा में घूम रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजे तथा थाना क्षेत्र में जो भी सक्रिय बदमाष हैं उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जावे। बेहतर पुलिसिंग व कानून व्यवस्था के लिये क्राईम में जीरो टोलरेंस होना अति आवष्यक है। बैठक मेें सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर एवं एनएसए के प्रकरण तैयार कर कार्यवाही कराना सुनिष्चित करें और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। जेल से जमानत पर छूटकर आये आरोपियों की जांच की जाए तथा गुण्डा बदमाषों को उनके घरों पर जाकर उनके द्वारा वर्तमान में किये जा रहे क्रियाकलाप की जानकारी ली जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने जन्माष्टमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आयोजकों की बैठक लेने के निर्देष थाना प्रभारियों को दिये तथा कहा कि आयोजकों को हिदायत दी जाए कि जुलूस में डीजे का उपयोग नही होगा और जुलूस की रूट व समय तय किया जाए। इसके अलावा जुलूस के दौरान हथियारों को प्रदर्षन किसी भी हालत में नही होना चाहिए। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में होने वाली भीड़भाड़ तथा जुलूसों को दृष्टिगत रखते हुए विषेष सतर्कता बरतने के निर्देष दिये।
