सियाचिन से चली टेरीटोरियल आर्मी की साइकिल रैली 24 अगस्त को ग्वालियर आएगी
ग्वालियर – टेरीटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्लेटीनम जुबली वर्ष मना रही हैं। प्लेटीनम जुबली वर्ष के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के सिलसिले में देशवासियों में राष्ट्रीय एकता एवं पर्यावरणीय चेतना के प्रति गहरी समझ विकसित करने के उद्देश्य से टेरीटोरियल आर्मी द्वारा जम्मू-काश्मीर स्थित सियाचिन बेस से अंडमान निकोबार स्थित इंदिरा पांइट तक साइकिल रैली निकाली जा रही है। यह साइकिल रैली 24 अगस्त को ग्वालियर पहुँचेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह साइकिल रैली गत 30 जुलाई को सिचाचिन बेस कैंप से रवाना हुई थी। सियाचिन से साइकिल चलाकर निकले प्रादेशिक सेना के 16 जवान 24 अगस्त को ग्वालियर पहुँचेंगे। इस दिन यह रैली ग्वालियर मे ही रात विश्राम करेगी और अगले दिन आगे के लिए रवाना होगी।
